नूंह। नूंह–सोहना रोड पर गांव कंवरसिका के पास गस्त के दौरान पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक युवक को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर एएसआई ने टीम के साथ नाकाबंदी की। करीब 10–15 मिनट बाद नूंह की ओर से आ रही काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया गया तो चालक वापस मुड़ने लगा, जिसे काबू कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम यूसुफ उर्फ ईसुफ निवासी सुनारी, थाना सदर तावडू बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद