फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: चोरों को नहीं है खाकी का खौफ, तीन मकानों को बनाया निशाना, आभूषण, नकदी लेकर फरार

Thu, 11 May 2023 08:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद

सार

बुधवार को एक बार फिर चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोर तीन मकानों से आभूषण, नकदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। संबंधी क्षेत्र की पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद में  पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद शहर में चोरी और सरेआम लूटपाट की घटनाओं पर लगाम नहीं लग रही है। बुधवार को एक बार फिर चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोर तीन मकानों से आभूषण, नकदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। संबंधी क्षेत्र की पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पीड़ित सेक्टर 56 निवासी रीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आठ मई को अपने बीमार बेटे का इलाज कराने के लिए बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल गई थीं। वहां से वह नौ मई को अपने कमरे पर पहुंचीं तो कमरे का ताला टूटा मिला। कमरे में सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे आभूषण और 50 हजार रुपये गायब थे। 

 

शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। दूसरा मामला थाना भूपानी क्षेत्र का है। पीड़ित प्रियंका ने पुलिस को बताया कि सब्जी पूड़ी की रेहड़ी लगाती हैं। बुधवार को अपने घर पहुंची तो ताला टूटा हुआ मिला। चोर उनके मकान से 17 हजार रुपये, सिलिंडर व रिफाइंड तेल की एक पेटी और कुछ बर्तन चोरी करके ले गए। 

 

तीसरा मामला शास्त्री कॉलोनी है। यह मकान तरुण कुमार का है। मंगलवार की रात करीब नौ बजे अपने मकान की कुंडी बंद करके सो गए थे। सुबह उठे तो कुंडी टूटी हुई मिली। चोर घर में रखे तीन मोबाइल, एसी का पाइप, 14 हजार रुपये व अन्य सामान चोरी करके ले गए। पुलिस तीनों मामलों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें