फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदारी में गया परिवार, चोरों ने घर खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। थाना शहर इलाके के सेक्टर-2 स्थित एक मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवरात और 1 लाख 15 हजार रुपये चुरा लिए। वारदात के समय परिवार के लोग अपने रिश्तेदार के घर गए हुए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-2 निवासी रंजीत हलदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शहर में ही नौकरी करते हैं और उसके ससुराल वाले सेक्टर-88 में रहते हैं। 12 फरवरी को वह घर का ताला लगाकर परिवार सहित ससुराल चले गए। तीन दिन तक वहां पर रहने के बाद जब 15 फरवरी को वह वापस घर पर आए तो उन्हें ताला टूटा मिला। मकान में सामान अस्त व्यस्त हालत में पड़ा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि चोर उनके घर से 1 लाख 15 हजार रुपये, सोने की एक अंगूठी, एक चेन, दो जोडे़ टॉप्स, एलईडी और एलपीजी सिलिंडर चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें