फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जी का अभिषेक करवाने के बहाने ठगे जेवर

विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपी ठग, जो ज्योतिषी बनकर महिला को अपने साथ ले जा रहा है। - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। हनुमान जी को अभिषेक करवाने का झांसा दे दो युवक बुजुर्ग महिला से सोने के जेवर ठग ले गए। ठगों ने खुद को ज्योतिषी बता बुजुर्ग महिला की सोने की अंगूठी, चेन व कुंडल उतरवा लिए और फरार हो गए। थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

अशोका एन्क्लेव, सेक्टर-34 निवासी अतुल यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 62 वर्षीय मां सावित्री देवी रविवार शाम को बाजार में फल लेने के लिए गई थीं। इस दौरान उन्हें दो युवक मिले। खुद को ज्योतिषी बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने जो जेवर पहन रखें हैं, उसे हनुमान जी का अभिषेक करवा देते हैं, इससे उनके घर में बरकत होगी। बुजुर्ग महिला उनकी बातों में आ गई और दोनों उन्हें एक किनारे ले गए।
उन्होंने महिला के गले से सोने की चेन, कानों के कुंडल व हाथ में पहनी अंगूठी उतरवा ली और एक कपड़े में लपेट कर कुछ तंत्र मंत्र सा करने लगे। जांच अधिकारी एएसआई दिनेश कुमार ने बताया कि उसके बाद उन्होंने कपड़े में लिपटे गहने उनके पर्स में रख कर घर जाने को कहा और दोनों वहां से चले गए।
विज्ञापन

उनके जाने के बाद महिला ने पर्स में से कपड़ा निकालकर खोला तो देखा कि उसमें जेवर नहीं थे। उन्होंने घर पहुंच कर बेटे अतुल को सारी बात बताई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई दिनेश कुमार के अनुसार आरोपियों के चेहरे पास ही एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें