भैया दूज पर बहनों को नहीं मिलेगी फ्री सेवा, किराये में छूट के लिए पुराने नियम ही प्रभावी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में 23 अक्तूबर को भैया दूज मनाया जाएगा। त्योहार के दौरान बहन-भाइयों को एक-दूसरे तक पहुंचने में कोई बाधा न हो इसके लिए डिपो की ओर से अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा। डिपो की ओर से सबसे ज्यादा बसें अलीगढ़ और आगरा रूट पर चलाई जाएंगी। हालांकि, सरकार की ओर से इस बार बहनों को फ्री बस सेवा का लाभ नहीं दिया जा रहा हैं।
22 अक्तूबर की सुबह से ही यात्रियों की भीड़ बढ़ने लग जाएगी। इस वजह से डिपो की ओर से कई रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसमें दिल्ली, गुड़गांव, आगरा, मथुरा व अलीगढ़ रूट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ड्यूटी इंचार्ज नरेंद्र राणा ने बताया कि इन रूटों पर सवारियों के अनुसार बस भेजी जाएंगी। उस बसों की कोई समय सारणी नहीं है। यात्रियों की संख्या बस में फुल होने के बाद बस को रवाना कर दिया जाएगा। उनकी ओर से पिछले तीन दिनों से सबसे ज्यादा बसें अलीगढ़ व आगरा रूट पर चलाई जा रही है। इस बार हरियाणा सरकार की ओर से महिलाओं के लिए किराये में किसी विशेष प्रकार की छूट नहीं है। हालांकि, रोडवेज की ओर से किराये में छूट के लिए पहले से प्रभावी नियम लागू रहेंगे। इसके तहत5 साल तक के बच्चे को फ्री सफर और 60 साल से अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज बसों में आधा किराया देना शामिल है।