संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। एनआईटी तीन नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में ईएनटी, हड्डी, मनोचिकित्सक, सर्जरी, दंत और चर्म रोग के मरीजों को अब दवा लेने में परेशानी नहीं होगी। अस्पताल प्रशासन की ओर से इन छह ओपीडी में आने वाले मरीजों के लिए अलग से दवा काउंटर खोल दिया गया है। मेडिकल कॉलेज में हर रोज करीब 3000 से अधिक मरीज उपचार कराने आते हैं। इनमें से 700 से अधिक मरीज ईएनटी, हड्डी, मनोचिकित्सक, सर्जरी, दंत और चर्म रोग के होते हैं। इन मरीजों को कई बार दवा लेने में परेशानी होती है। उसी के चलते अस्पताल प्रशासन की ओर से इन छह ओपीडी में आने वाले मरीजों के लिए अलग से दवा काउंटर बनाया है। डीन डॉ. कालीदास दत्तात्रेय चव्हाण का कहना है कि मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए आने वाले समय में हर ओपीडी के मरीजों के लिए अलग से काउंटर खोला जाएगा।