फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खट्टर चौक पर नहीं लगेगा जाम, कट बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। मेन बाजार स्थित खट्टर चौक पर जाम की समस्या को देखते हुए बृहस्पतिवार को खट्टर चौक से बल्लभगढ़ फ्लाईओवर के नीचे से जाने वाले रास्ते को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया। जिससे दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को अब बस स्टैंड चौकी व नगर निगम कार्यालय के सामने बने कट से यू टर्न लेकर जाना पड़ रहा है। इससे लोगों को आधा किलोमीटर का लंबा चक्कर तो लगाना पड़ रहा है, लेकिन जाम से मुक्ति मिल गई है।


बल्लभगढ़ मेन बाजार स्थित खट्टर चौक से दो रास्ते नेशनल हाईवे की ओर, एक रास्ता अंबेडकर चौक की ओर और वहां से एक रास्ता पंचायत भवन की ओर जाता है। इस चौक से आंबेडकर चौक की ओर जो रास्ता जा रहा है, उस सड़क के दोनों ओर रेहड़ी पटरी वालों के द्वारा अतिक्रमण किया हुआ है। जिसके कारण उन रेहड़ी पटरी वालों का सामान भी सड़क पर आ जाता है। अतिक्रमण होने की वजह से सुबह व शाम के समय इस चौक पर लोगों को घंटों जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। इस चौक से बसों व ऑटो के साथ-साथ छोटे व बड़े सैकड़ों वाहनों सहित भारी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। जिसके कारण चौक पर जाम लगा रहता है। अंबेडकर चौक की ओर जाने वाले रास्ते पर मात्र 50 मीटर की दूरी पर थाना शहर बल्लभगढ़ बना हुआ है। नेशनल हाईवे व नगर निगम की ओर जाने वाले रास्ते पर बस स्टैंड पुलिस चौकी बनी हुई है। उसके बावजूद भी सुबह व शाम के समय खट्टर चौक पर जाम लगता है। जिसकी वजह से लोग पहले निकलने की जल्दी में वाहनों को गलत साइड से निकाल लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी थाना प्रभारी सतीश डागर ने बताया कि जाम की समस्या से जूझने के लिए उन्होंने परीक्षण के तौर पर खट्टर चौक से बल्लभगढ़ फ्लाईओवर के नीचे से जाने वाले रास्ते को बैरिकेड लगाकर अस्थाई तौर पर बंद कर दिया है। फ्लाईओवर के नीचे करीब चार कट बने हुए हैं, जिसकी वजह से वाहनों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। अब दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन बस स्टैंड चौकी के सामने बने फ्लाईओवर के नीचे बने कट से गुजरेंगे। इसके अलावा खट्टर चौक पर सुबह व शाम के समय पुलिसकर्मियों की संख्या को भी बढ़ा दिया है। यह परीक्षण जाम से मुक्ति दिलाने में कामयाब हो जाता है तो स्थाई कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें