बल्लभगढ़। सेक्टर-16 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय व सेक्टर- 2 स्थित सुषमा स्वराज महिला महाविद्यालय में बिना आईडी कार्ड के किसी भी छात्रा को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही यदि कोई छात्रा महाविद्यालय में आईडी कार्ड लेकर नहीं आती है तो उस छात्रा को प्राचार्य व अध्यापक से बात करने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से यह कदम सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। इन दोनों महाविद्यालय में करीब 4 हजार से अधिक छात्राएं पढ़ाई करती हैं, जिनमें पीजी की छात्राएं भी शामिल हैं। कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. विजय श्रीधर का कहना है कि इस व्यवस्था से बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक लगती है और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। संवाद