फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

455 स्कूलों में होगी उपकरणों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। गर्मियों की छुट्टी के कारण बंद रहे निजी स्कूलों में शिक्षा विभाग अगस्त से अग्नि सुरक्षा उपकरण व नियमों की जांच करेगा। इस जांच की रिपोर्ट स्कूल शिक्षा निदेशालय को भेजी जाएगी। जून में डबुआ स्थित एएनडी कॉन्वेंट स्कूल अग्निकांड के बाद से शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों में अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच शुरू कर दी थी। इस दौरान कई स्कूल गर्मियों की छुट्टी के कारण 455 निजी स्कूल बंद मिले थे। अब इन स्कूलों की जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

फरीदाबाद खंड के 178 राजकीय व 443 निजी स्कूल हैं। बल्लभगढ़ खंड के 202 राजकीय व 646 निजी स्कूल हैं। इनमें से फरीदाबाद और बल्लभगढ़ खंड के 455 स्कूल गर्मियों की छुट्टी के कारण बंद थे। हैरान करने वाली बात है कि इस दौरान शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को जरूरी नोटिस भेजकर स्कूल खोलने के आदेश भी दिए थे। लेकिन विभाग के इस नोटिस को अनदेखा कर गर्मी की छुट्टी बताकर कई प्रबंधकों ने स्कूल बंद रखे थे। ऐसे में इन स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए सुरक्षा के क्या इंतजाम है, इसकी जांच के लिए अगस्त में शिक्षा विभाग का दस्ता स्कूलों की जांच करेगा।
जिला शिक्षा विभाग के कानूनी सलाहकार मोती लाल ने बताया कि जून में कुल 1098 स्कूलों की जांच की गई थी। इस दौैरान 280 स्कूल सभी नियमों की जांच में खरे साबित हुए। जबकि 180 स्कूल ऐसे है जिन्हें शिक्षा विभाग की ओर से मान्यता मिली हुई है लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम स्कूलों में नहीं मिले। जिला शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कौर का कहना है कि सुरक्षा नियम लागू करने में कोताही बरतने वाले स्कूलों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। ऐसे स्कूलों की मान्यता को भी खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें