फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नंगला एन्क्लेव पार्ट-वन में पेयजल की समस्या का होगा स्थायी समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
100 एमएम की नई पीवीसी जल आपूर्ति लाइन बिछाई जाएगी, सड़क भी बनेगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम ने शहर की पुरानी पेयजल व्यवस्था को ठीक करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। निगम की ओर से वार्ड नंबर 8, एनआईटी क्षेत्र स्थित नंगला एन्क्लेव पार्ट-1 में जर्जर पानी की पाइपलाइन को बदलने का निर्णय लिया गया है।

इसके तहत 100 एमएम की नई पीवीसी जल आपूर्ति लाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ ही सड़क की मजबूती बढ़ाने के लिए आरएमसी (रेडी मिक्स कंक्रीट) एम-25 ग्रेड से सड़क भी बनेगी। जल निकासी सुधार के लिए गली ट्रैप की व्यवस्था भी की जाएगी। इस कार्य को पूरा करने की समय-सीमा तीन माह तय की गई है।
विज्ञापन


निगम के अधिकारियों के अनुसार यह कार्य शहर के उन इलाकों में किया जा रहा है जहां पेयजल आपूर्ति लाइनें वर्षों पुरानी हैं और बार-बार लीकेज की समस्या आती है। पुरानी लोहे या एसी पाइपलाइन के स्थान पर नई पीवीसी लाइनें डाली जाएंगी ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

गली ट्रैप की व्यवस्था से वर्षा जल और घरेलू अपशिष्ट सीधे सीवर में जाने के बजाय उचित निकासी प्रणाली से बहेंगे। इससे बार बार नालियों के चोक होने की समस्या नहीं होगी। वहीं आरएमसी सड़कों के निर्माण से सड़कें भी मजबूत होंगी। बारिश के दिनों में लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इस परियोजना से नंगला एन्क्लेव पार्ट-1 के सैकड़ों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। स्थानीय निवासियों को लंबे समय से गली में जलभराव और पाइपलाइन लीकेज की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नई पाइपलाइन और गली बनने से पेयजल व जलभराव दोनों से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य हर घर तक स्वच्छ जल मिशन के तहत किया जा रहा है। निगम का लक्ष्य है कि फरीदाबाद की सभी पुरानी जल पाइपलाइन बदली जाएं ताकि आने वाले वर्षों में शहर में पेयजल की समस्या न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें