फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विद्यालय परिसर में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर लगेगी पूरी तरह रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल फोन विद्यालय मुखिया के पास जमा कराने होंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेेंसी
फरीदाबाद। विद्यालय परिसर में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना पहले से ही पूरी तरह बैन है। लेकिन विभाग द्वारा इसको लेकर सख्ती और बढ़ा दी गई है। अध्यापकों अब अपने फोन मुख्य अध्यापक या प्राचार्य के पास जमा कराने होंगे। इसके लिए प्राचार्य और मुख्य अध्यापकों को बाकायदा एक फार्म भरना होगा। विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा हाल ही में इसको लेकर निर्देश जारी किए गए है, जिसमें कहा गया है कि विभाग के आदेश के बाद विद्यालय परिसर और क्लासरूम में अध्यापक लगातार मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो कि नियमों का उल्लंघन है। इसी को देखते हुए विद्यालय मुखियाओं से एक फार्म भरवाया जा रहा है। इस फार्म में विद्यालय मुखियाओं को लिखना होगा कि मेरे विद्यालय में कोई भी अध्यापक मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहा है। सभी अध्यापकों के फोन मेरी निगरानी में रहेंगे। विद्यालय परिसर में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कुछ समय पहले ही जिले की एक अध्यापिका पर विद्यालय परिसर में रील्स बनाने को लेकर कार्रवाई भी हुई थी। ऐसी ही घटनाओं को रोकने के लिए विद्यालय परिसर में फोन इस्तेमाल न करने का आदेश जारी हुआ है। विभाग का मानना है कि मोबाइल फोन के बढ़ते गैर जरूरी इस्तेमाल से शैक्षणिक स्तर गिर रहा है।

विद्यालय में पढ़ रहा नकारात्मक प्रभाव

विभाग की ओर से कहा गया है कि कक्षा में शिक्षकों द्वारा मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग के कारण बच्चों के शैक्षणिक विकास पर गहरा नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। शिक्षक के सक्रिय न होने और मोबाइल में लीन रहने से छात्रों का ध्यान भटकता है और पाठ्यक्रम पिछड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विद्यालय में मोबाइल के इस्तेमाल पर पहले से ही रोक है। विभाग के इस आदेश की सूचना सभी विद्यालयों को भेज दी जाएगी।- बसंत कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें