फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नहीं हुई बारिश, उमस ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। रविवार को शहरवासियों को बारिश की राहत नहीं मिल सकी। हालांकि सुबह और दोपहर के समय कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई, लेकिन पूरे दिन कोई ठोस वर्षा दर्ज नहीं की गई। इसके चलते वातावरण में नमी का स्तर बढ़ गया और तेज उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


मौसम विभाग के अनुसार रविवार का अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादलों की आवाजाही के बीच धूप भी निकलती रही, जिससे गर्मी के असर में इजाफा हुआ। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की सक्रियता फिलहाल सीमित बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सोमवार को शहर में सुबह के समय हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और वातावरण में नमी बरकरार रहेगी। गर्मी और उमस से राहत की उम्मीद में लोग बादलों की ओर निगाह टिकाए हुए हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने नागरिकों को अत्यधिक पसीना और उमस में लू लगने की आशंका से बचाव के लिए पानी अधिक पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें