फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सर्वोम श्री होम सोसाइटी में पाइप फटने से पानी की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
सर्वोम श्री होम सोसाइटी में मेन पाइप फटने से सप्लाई ठप, मेंटेनेंस टीम लापता । स्रोत: सोसाइटी ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर-45 स्थित सर्वोम श्री होम सोसाइटी के निवासी बीते दो दिनों से भीषण जल संकट से जूझ रहे हैं। सोसाइटी की मुख्य जल आपूर्ति पाइपलाइन फटने के चलते पूरी सप्लाई ठप हो चुकी है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि पीने का साफ पानी मिलना मुश्किल हो गया है और गंदे पानी की सप्लाई से लोग बीमार हो रहे हैं।

निवासी देवेंद्र व दीपक ने बताया कि जब कभी- कभी पानी आता भी है, तो वह बेहद गंदा और बदबूदार होता है। इससे कई परिवारों के बच्चे और महिलाएं बीमार पड़ चुके हैं। पानी की कमी के चलते छोटे बच्चों का स्कूल जाना बंद हो गया है और नौकरीपेशा लोग समय पर ऑफिस नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन


मेंटेनेंस टीम और मैनेजर नदारद

निवासी मनोज प्रशांत व रवि का कहना है कि सर्वोम सोसाइटी की मेंटेनेंस टीम और मैनेजर पिछले दो दिनों से पूरी तरह लापता हैं। न तो कोई समस्या का समाधान करने आया है और न ही किसी तरह की सूचना दी गई है। लोगों ने यह भी बताया कि कॉल और शिकायतों के बावजूद मेंटेनेंस विभाग की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही। इसको लेकर मेंटेनेंस टीम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन


प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

निवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर स्थिति में तुरंत हस्तक्षेप कर टूटी पाइपलाइन की मरम्मत करवाई जाए और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए। साथ ही, सोसायटी के मेंटेनेंस मैनेजमेंट पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें