फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वाल्मीकि पार्क के बूस्टिंग स्टेशन पर नहीं है शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
मूलभूत सुविधाओं की कमी से स्थानीय निवासी परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-18 स्थित वाल्मीकि पार्क के बूस्टिंग स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं की कमी से स्थानीय निवासी परेशान हैं। यहां लंबे समय से शौचालय की व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी महावीर बिश्नोई का कहना है कि इस संबंध में कई बार लिखित शिकायतें संबंधित विभाग को दी गईं लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसके साथ ही पार्क में इंटरलॉकिंग टाइलें तो रख दी गई हैं लेकिन उन्हें अब तक लगाया नहीं गया है। इससे क्षेत्र की स्थिति और खराब हो रही है। बारिश या सफाई के अभाव में यहां कीचड़ और गंदगी फैल जाती है, जिससे लोगों का आना-जाना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि बूस्टिंग स्टेशन पर काम करने वाले कर्मचारी और आसपास के लोग शौचालय की सुविधा न होने के कारण बेहद परेशान हैं। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार इस मुद्दे को उठाने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द यहां शौचालय की व्यवस्था की जाए और पड़ी हुई इंटरलॉकिंग टाइलों को भी लगाया जाए, ताकि क्षेत्र की स्थिति सुधर सके। लोगों का कहना है कि उन्हें आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है, जो बेहद चिंताजनक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें