फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बल्लभगढ़ बस डिपो में महिलाओं के लिए नहीं है अलग प्रतीक्षालय

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। भीषण गर्मी के बीच बल्लभगढ़ बस डिपो में महिला यात्रियों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डिपो में महिलाओं के लिए अलग प्रतीक्षालय की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें तेज धूप और उमस भरे मौसम में बसों का इंतजार करना पड़ता है। कई बार बसों के देरी से आने पर महिलाओं को लंबे समय तक खुले में खड़ा रहना पड़ता है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन



इस बस डिपो से रोजाना लगभग 90 से 120 बसें चलाई जाती हैं। यहां से बड़ी संख्या में महिला यात्री भी सफर करती हैं, इसके बावजूद महिलाओं के लिए अलग से कोई प्रतीक्षालय नहीं है। इस वजह से महिला यात्रियों को धूप में खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन


महिला यात्रियों का कहना है कि यदि डिपो में महिलाओं के लिए अलग प्रतीक्षालय और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तो उन्हें काफी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें