फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: केस में लापरवाही की गुंजाइश नहीं, दोषियों को दिलाएंगे सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष विजेन्द्र बड़गुर्जर ने शुक्रवार को शाहजहांपुर में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शाहजहांपुर में हुए हत्याकांड के दौरान पीड़ित परिवार के साथ हुई घटना की पूरी जानकारी ली और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस केस में लापरवाही होने की कोई गुंजाइश नहीं है। मुकदमे की सुनवाई जल्द से जल्द कराकर आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन




उन्होंने पीड़ित परिवार की मांग पर प्रशासन को आदेश दिए कि पीड़ित परिवार को कानूनी प्रक्रिया के हिसाब से जल्द शस्त्र लाइसेंस प्रदान किया जाए और पीड़ित परिवार की रक्षा के लिए और अधिक सुरक्षा मुहैया कराई जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को समाज की मुख्य धारा में वापस लाने की पूरी कोशिश की जाएगी और परिवार के लिए जो न्यायिक मदद होगी वो आयोग द्वारा की जाएगी। उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली थी। इस अवसर पर हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य मीणा नरवाल, रवि तारावाली, रत्न लाल बामनिया, नरेश नंबरदार सहित अन्य कई अधिकारीगण मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें