फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बल्लभगढ़ बस स्टैंड पर नहीं है सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की सुविधा

विज्ञापन
बल्लभगढ़ बस स्टैंड पर सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन की मांग तेज। बल्लभगढ़ बस स्टैंड परिसर। संवाद
विज्ञापन
महिला यात्रियों को आपात स्थिति में करना पड़ता है परेशानी का सामना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। बल्लभगढ़ बस स्टैंड पर सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण महिला यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर आपातकालीन स्थिति में छात्राओं और महिलाओं को अधिक कठिनाई होती है, जिससे उन्हें असहज स्थिति में यात्रा करनी पड़ती है। बस स्टैंड पर रोजाना हजारों की संख्या में महिलाएं यात्रा करती हैं, जिनमें छात्राएं, नौकरीपेशा और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली महिलाएं शामिल हैं। मासिक धर्म के दौरान अचानक जरूरत पड़ने पर कई बार आवश्यक सामग्री उपलब्ध न होने से उनकी यात्रा प्रभावित हो जाती है।


महिला यात्रियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की बुनियादी सुविधा का अभाव उन्हें असुविधा में डाल देता है। कई बार उन्हें मजबूरी में आसपास दुकानों की तलाश करनी पड़ती है, जो हर समय संभव नहीं होता। यदि बस स्टैंड पर सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाई जाए तो महिलाओं को बड़ी राहत मिल सकती है। इससे आपात स्थिति में सुविधा आसानी से उपलब्ध होगी और यात्रा अधिक सहज बन सकेगी। यह कदम महिलाओं की स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि बस स्टैंड पर जल्द से जल्द यह सुविधा उपलब्ध कराई जाए और स्वच्छता से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी बेहतर किया जाए।


कई बार ऐसी स्थिति में हमें काफी परेशानी होती है। अगर यहां वेंडिंग मशीन लगी हो तो बहुत राहत मिलेगी और किसी को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। - सुषमा

यह एक जरूरी सुविधा है, खासकर छात्राओं और कामकाजी महिलाओं के लिए। प्रशासन को इस पर जल्द ध्यान देना चाहिए। - कविता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें