अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-10 डीएलएफ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल मख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर उनके पुत्र व पुत्री ने रक्तदान कर युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विपुल गोयल ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। यह न केवल जरूरतमंद के जीवन को बचाता है बल्कि समाज में संवेदनशीलता, सहयोग और सेवा भाव को भी सशक्त करता है। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।