फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सोसाइटी के सामने का मुख्य रास्ते पर पानी निकासी की व्यवस्था नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-89 की एडोर समृद्धि सोसाइटी के निवासियाें ने कहा, वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को होती है परेशानी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
तिगांव। सेक्टर-89 स्थित एडोर समृद्धि सोसाइटी के निवासियों ने क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। लोगों ने मुख्य रास्ते की बदहाल स्थिति को लेकर नाराजगी जताई। रविवार को सोसाइटी में आयोजित संवाद कार्यक्रम में निवासियों ने बताया कि सोसाइटी के सामने का मुख्य रास्ता लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आता है, लेकिन यहां जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। हल्की बारिश में ही सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायत के बावजूद अब तक समस्या जस की तस बनी हुई है।



इसके साथ ही सोसाइटी के सामने स्थित मंदिर के पास गंदगी का जमाव बड़ी परेशानी का कारण बन रहा है। लोगों ने बताया कि नगर निगम की ओर से नियमित सफाई नहीं होने के कारण मंदिर परिसर के आसपास कूड़े का ढेर लगा रहता है। पूजा स्थल के पास गंदगी होने से न केवल बदबू फैलती है, बल्कि धार्मिक भावनाएं भी आहत होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




संवाद के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी गंभीर चिंता जताई गई। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी के सामने वाली सड़क पर ट्रैफिक लाइट न होने से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। हाल ही में एक युवती की रोड एक्सीडेंट में मौत हो चुकी है, लेकिन इसके बाद भी प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसके अलावा सोसाइटी के आसपास की सड़कों पर स्पीड ब्रेकर न होने से तेज रफ्तार वाहन हादसों का कारण बन रहे हैं। लावारिस पशुओं की समस्या भी संवाद में प्रमुखता से उठी। सड़कों पर घूमते आवारा पशु दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं, जिससे खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। कार्यक्रम में दीपक शर्मा, सरिता, हिमांशु, मुकेश, मनोज, डीके शर्मा, पंकज, पन्नू, मुकेश और नीरज मौजूद रहे।




पानी निकासी और ट्रैफिक लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। - दीपक शर्मा


मंदिर के पास गंदगी होना बेहद चिंताजनक है और नगर निगम को तुरंत नियमित सफाई शुरू करनी चाहिए। -मनोज

तेज रफ्तार वाहनों और स्पीड ब्रेकर की कमी से हर दिन हादसे का डर बना रहता है। -हिमांशु

सड़को पर लावारिस पशुओं की समस्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। -कौशल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें