फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिला अस्पताल में नहीं है ठंडे पानी की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहर लगा वाटर एटीएम लंबे समय से बंद है, अंदर लगे वाटर कूलर में खारा पानी आने की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में भीषण गर्मी के बीच मरीजों और उनके परिजनों को ठंडे पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर के बाहर लगा वाटर एटीएम लंबे समय से बंद पड़ा है, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही। वहीं, अस्पताल के अंदर लगे वाटर कूलर से केवल साधारण पानी ही उपलब्ध हो रहा है। कई मरीजों ने इस पानी के खारा होने की शिकायत भी की है, लेकिन अब तक इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे मरीज अजीत चंदेल ने बताया कि गर्मी में ठंडे पानी की व्यवस्था न होना बेहद परेशान करने वाला है। उन्होंने कहा कि बाहर लगा वाटर एटीएम बंद होने के कारण उन्हें मजबूरी में साधारण पानी पीना पड़ रहा है, जो न तो ठंडा है और न ही स्वाद में ठीक लगता है।
विज्ञापन

वहीं सेक्टर-4 से इलाज के लिए अस्पताल आई सोनी ने बताया कि उनकी मां को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव साफ नजर आता है। उन्होंने कहा कि पीने के लिए ठंडा पानी तक उपलब्ध नहीं है। बाहर लगा वाटर एटीएम बंद पड़ा है और अंदर के कूलर से आने वाला पानी भी पीने लायक नहीं लगता।
विज्ञापन

इस मामले में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास गोयल ने कहा कि वाटर एटीएम के खराब होने की जानकारी मिली है और इसे जल्द ठीक कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पानी की गुणवत्ता की भी जांच कराई जाएगी, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें