फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एनआईटी-1 के सबसे बड़े बाजार में अव्यवस्थाओं का अंबार, परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। एनआईटी-1 की मार्केट शहर की सबसे बड़ी मार्केट मानी जाती है, लेकिन इन दिनों यह मार्केट अव्यवस्थाओं के कारण दुकानदारों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। एनआईटी-1 मार्केट के दुकानदारों ने बताया कि मार्केट में ऑटो रिक्शा चालकों का अतिक्रमण, बिजली कटौती, निगरानी के लिए उचित व्यवस्था न होना व यातायात व्यवस्था का ठप होना समेत कई समस्याएं हैं। यह सभी समस्याएं दुकानदारों ने संवाद कार्यक्रम में रखीं।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में बाजार की प्रमुख समस्याएं एक-दो चौक बंद होने से उत्पन्न हुई हैं। चौक के बंद होने के कारण लोगों को लंबा चक्कर लगाकर आना पड़ता है, जिससे यहां आने वाले ग्राहकों की संख्या में गिरावट आई है। यह चौक मुख्य प्रवेश द्वार था, जिसे प्रशासन की ओर से बंद कर दिया गया। इससे बाजार की रौनक पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्य सड़क पर ऑटो रिक्शा चालकों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण यहां यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप है। साथ ही बाजार में सुरक्षा के लिए न तो कोई सरकारी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और न ही निगरानी की कोई ओर व्यवस्था है।
विज्ञापन

इसके अलावा व्यापारियों का कहना है कि पिछले कुछ समय से बिजली कटौती भी अधिक हो रही है, जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार की मूलभूत समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए ताकि ग्राहकों ंको बेहतर सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें