फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डिस्पेंसरियों में दमा, हृदय की दवाइयों का अभाव, बाहर से खरीदनी पड़ रहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
डिस्पेंसरियों में दमा, हृदय की दवाइयों का अभाव, बाहर से खरीदनी पड़ रहीं
विज्ञापन

ईएसआईसी क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित सुविधा समागम और निधि आपके निकट में उठा मुद्दा


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित ईएसआईसी के क्षेत्रीय कार्यालय में सुविधा समागम और निधि आपके निकट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त हरियाणा राजीव बिष्ट, अपर आयुक्त सह क्षेत्रीय निदेशक मुरलीधर राव, सीबीटी सदस्य आशीष विज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान डिस्पेंसरी में दमा, हृदय रोग सहित अन्य बीमारियों की दवाओं मुद्दा उठा। श्रमिकों ने बताया कि डिस्पेंसरियों में दवाओं के अभाव के चलते उन्हें बाहर से महंगे रेट पर दवाइयां खरीदनी पड़ती है। इसी तरह पीएफ संबंधी समस्याओं को रखा गया। बैठक में अधिकारियों ने इसका जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
ईएसआई से जुड़े मामले और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से संबंधित शिकायतों के लिए आयोजित बैठक में अनेक श्रमिकों ने हिस्सा लिया। अधिकारियों के अलावा कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे। क्षेत्रीय बोर्ड सदस्य बेचू गिरी ने बताया कि शहर में ईएसआई की करीब 13 डिस्पेंसरी हैं। अधिकांश में दमा, हृदय संबंधी क्रॉनिक बीमारियों की दवाइयां नहीं मिलती है।
विज्ञापन

जिससे ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मरीजों को दवाओं के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ता है। वहां से भी कई बार मरीजों को डिस्पेंसरी से दवा लेने के लिए कहा जाता है। जिससे परेशान होकर मरीजों को बाहर से महंगे दाम पर दवाइयां खरीदनी पड़ती है।
दो माह पहले ईएसआई हरियाणा के निदेशक डॉ. अनिल मलिक के समक्ष भी मुद्दा उठाया गया था। उन्होंने आदेश दिए थे कि डिस्पेंसरी प्रभारी अपने स्तर पर ऐसे मरीजों की दवाइयां एडवांस में खरीद कर रख सकते हैं, लेकिन यह प्रक्रिया भी अब तक शुरू नहीं हुई। इसी तरह निजी अस्पतालों को मरीजों के इलाज के पैसों का भुगतान नहीं किया गया। जिससे निजी अस्पताल ईएसआई कार्ड धारकों को इलाज देने से कतराते हैं।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई गई। सभी बीमितों की समस्याएं सुनी गई और उनका मौके पर निपटान किया गया। कुछ समस्याओं को जल्द निपटाने करने का आश्वासन दिया गया। अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त हरियाणा राजीव बिष्ट ने ईपीएफओ की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास श्रमिकों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने है। इसके लिए सभी अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं। इस अवसर पर निशा यदुवीर, ईएसआईसी के उप निदेशक संजय राणा और आशीष दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें