फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बकरीद पर नागफनी बकरों की मांग ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहित शुक्ला
विज्ञापन

फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद के बराही तालाब पर लगे बकरा बाजार में 50 से अधिक बकरे रोजाना खरीदे-बेचे जा रहे हैं। इनमें तोतापुरी, देशी व नागफनी के साथ कई नस्ल के बकरे शामिल हैैं। बकरीद पर इस बार नागफनी बकरों की मांग अधिक देखने को मिल रही है।
बाजार में दुकान लगा रहे इश्तियाक खान ने बताया कि यहां पर यूपी के आगरा, गोंडा, गाजीपुर, लखीमपुर खीरी के साथ राजस्थान के बाड़मेर, धौलपुर, राजसमंद और सिरोही जिले से बकरे लाए गए हैं। इसके अलावा हरियाणा के दूसरे जिलों के बकरे में बाजार में बेचने के लिए लाए गए हैं। इस साल लोग नागफनी बकरे के बच्चे को अधिक पसंद कर रहे हैं। 40 से 50 हजार तक में नागफनी के बच्चे बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दांत होने पर ही होती है कुर्बानी : आपको बताते चलें कि ओल्ड फरीदाबाद में लाए गए बकरों में नागफनी बकरों की नस्ल को लोग अधिक पसंद कर रहे हैं। इस नस्ल का एक साल या इससे अधिक का बकरे का बच्चा कुर्बानी के लिए उपयुक्त माना जाता है। अगर बकरे के दो दांत है तो उनकी कुर्बानी की जाएगी अगर उसके दो दांत नहीं निकले हैं तो उसे नाबालिग मान कर कुर्बान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें