फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तिगांव पुल से मंझावली तक सड़क पर नहीं हैं स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
रात के समय पूरी सड़क पर अंधेरा रहने से रहता है हादसों का खतरा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



तिगांव। तिगांव पुल से मंझावली तक वाया घरोड़ा करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई सड़क परियोजना इन दिनों स्ट्रीट लाइट के अभाव में अंधकार में डूबी हुई है। सड़क निर्माण के बाद क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की उम्मीद थी, लेकिन रात के समय पूरी सड़क पर अंधेरा रहने से हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों और वाहन चालकों का कहना है कि शाम होते ही इस मार्ग पर चलना जोखिम भरा हो जाता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।



ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क आसपास के कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है और रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन यहां से गुजरते हैं। रात में स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहनों और सड़क की स्थिति का सही अंदाजा नहीं लग पाता। कई स्थानों पर मोड़ और सुनसान हिस्से होने के कारण खतरा और अधिक बढ़ जाता है। लोगों ने प्रशासन से जल्द स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है।
विज्ञापन




स्थानीय निवासियों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च कर सड़क तैयार करने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी की गई है। उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। क्षेत्र के लोगों ने संबंधित विभागों से जल्द कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन




वर्जन



संबंधित सड़क लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आती है, लेकिन इस परियोजना में स्ट्रीट लाइट लगाने का कोई एस्टीमेट शामिल नहीं था। स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य आमतौर पर बिजली निगम व लोक निर्माण इलेक्ट्रिकल विभाग के दायरे में आता है। विभाग की ओर से संबंधित बिजली विभाग को समस्या से अवगत करा दिया गया है। - सरदार सिंह , कनिष्ठ अभियंता , लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें