फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फरीदाबाद से बिहार के लिए नहीं हैं सीधी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली जाकर पकड़नी पड़ती है गाड़ी, यात्रियों को सामान लेकर बदलना पड़ता है स्टेशन
विज्ञापन

दिल्ली में भीड़ और चोरी का डर भी बना रहता है

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। फरीदाबाद से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए एक भी नियमित सीधी ट्रेन नहीं है। पटना, छपरा, सीवान, गया और मुजफ्फरपुर जाने वाले लोगों को पहले दिल्ली पहुंचना पड़ता है। इसके बाद वे नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली या आनंद विहार रेलवे स्टेशन से बिहार की ट्रेन पकड़ते हैं। इस दोहरी यात्रा में उनका समय और पैसा दोनों खर्च होते हैं। दिवाली और छठ जैसे त्योहारों पर दिल्ली के स्टेशनों की भीड़ में सफर करना और मुश्किल हो जाता है।
फरीदाबाद में बिहार के लोगों की आबादी करीब पांच लाख से अधिक है। इनमें काफी संख्या में लोग स्थायी रूप से यहीं बस गए हैं, जो सिर्फ त्योहारों पर अपने घर जाते हैं। बड़ी संख्या में लोग सरकारी दफ्तरों और शहर की 30 हजार से अधिक औद्योगिक इकाइयों में काम करते हैं। बिहार और पूर्वांचल के लोग कुछ वर्ष पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर को ज्ञापन सौंपकर फरीदाबाद से बिहार के लिए ट्रेन चलाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ट्रेन शुरू नहीं हुई है। ऐसे में दिवाली और छठ के समय लोगों को यात्रा करने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) परेश ने बताया कि ट्रेनों का संचालन और ठहराव रेलवे की परिचालन व्यवस्था और उपलब्ध संसाधनों के आधार पर तय होता है। उन्होंने कहा कि नई ट्रेन या ठहराव का निर्णय सक्षम रेलवे प्राधिकरण के स्तर पर लिया जाता है।


लोगों के वर्जन -

फरीदाबाद से बिहार के लिए सीधी ट्रेन नहीं है। परिवार के साथ पहले दिल्ली पहुंचना और फिर ट्रेन पकड़ना मुश्किल होता है। - रिंकू

दिल्ली के स्टेशनों पर त्योहार के समय इतनी भीड़ रहती है कि बच्चों और सामान को एक साथ संभालना मुश्किल हो जाता है। - राधा

बुजुर्गों को सामान लेकर एक से दूसरे स्टेशन तक जाना पड़ता है। फरीदाबाद से ही ट्रेन मिल जाए तो काफी राहत मिलेगी। - ओमवती

दिल्ली के स्टेशनों पर भारी भीड़ के बीच सामान चोरी होने का डर हमेशा बना रहता है, खासकर त्योहार के समय। - बलदेव सिंह

नौकरी से छुट्टी मिलने के बाद भी दिल्ली के स्टेशनों तक पहुंचने और वहां से ट्रेन पकड़ने में काफी समय निकल जाता है। - राहुल

फरीदाबाद में बिहार के बहुत से परिवार रहते हैं, लेकिन उन्हें घर जाने के लिए आज तक एक भी सीधी ट्रेन नहीं मिली है। - सुनीता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें