फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फिर लिफ्ट में आधा घंटा फंसी बच्ची और डिलीवरी बॉय

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद की सोसाइटियों में लिफ्ट अटकने के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। सोमवार शाम को भी सेक्टर-82 स्थित फ्लोरिडा सोसाइटी की लिफ्ट में डिलीवरी बॉय के साथ सोसाइटी में रहने वाली 7 साल की बच्ची आधे घंटे तक फंसी रही।

ग्रेटर फरीदाबाद में करीब 50 सोसाइटियों में 800 से ज्यादा लिफ्ट लगी हैं, लेकिन लिफ्ट की नियमित जांच व रखरखाव नहीं होने की वजह से कोई न कोई व्यक्ति हर रोज फंस जाता है। सोमवार शाम को भी सेक्टर-82 स्थित फ्लोरिडा सोसाइटी की 8वीं मंजिल पर रहने वाली 7 साल की बच्ची 5वीं मंजिल पर जाकर फंस गई। जिस समय बच्ची लिफ्ट में फंसी, उसके साथ सोसाइटी में डिलीवरी देने आया एक व्यक्ति भी मौजूद था। दोनों लिफ्ट के अंदर आधे घंटे तक फंसे रहे। लिफ्ट बंद होने से अंधेरा हो गया जिसके चलते डिलीवरी ब्वॉय ने फोन की टार्च जलाकर बच्ची को संभाला। उसके बाद लिफ्ट में लगे इमरजेंसी बटन को दबाकर मदद मांगी, जिसके बाद सोसाइटी की आरडब्ल्यूए और गार्ड द्वारा आधे घंटे के बाद दोनों को बाहर सुरक्षित निकाला गया।
विज्ञापन


हर महीने 1500 रुपये रखरखाव चार्ज देते हैं निवासी
फ्लोरिडा सोसाइटी में 8 टावर में 823 फ्लैट हैं, जिसमें हर टावर में दो लिफ्ट लगी हैं। सोसाइटी के लोगों ने बताया कि हर टावर की रोज एक लिफ्ट खराब रहती है। सोसाइटी के लोगों के द्वारा हर महीने 1500 रुपये रखरखाव चार्ज दिया जाता है। उसके बावजूद लिफ्ट की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। रविवार को भी एक व्यक्ति लिफ्ट में आधे घंटे तक फंसा था। इसको लेकर बिल्डर से लेकर प्रशासन को कई बार अवगत करवाया जा चुका है।



एक महीने तक बंद रही थीं जी टावर की दोनों लिफ्ट
सोसाइटी के जी टावर की दोनों लिफ्ट एक महीने तक बंद रही थीं। कई बार बिल्डर को शिकायत करने के बाद भी लिफ्ट को ठीक नहीं करवाया गया जिसके बाद सोसाइटी के लोगों ने जब विरोध प्रदर्शन किया तब लिफ्ट का ठीक करवाया गया।


लोग सीढि़यों से जाते हैं 14 फ्लोर तक
सोसाइटी में 14 फ्लोर हैं। लिफ्ट आए दिन बंद होने से सोसाइटी की महिलाएं, बुजुर्ग व बच्चे लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों से जाना पसंद करते हैं, जिससे उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।



लिफ्ट मैन को बंदरों ने किया घायल
सोसाइटी के लोगों ने बताया कि कुछ समय पहले लिफ्ट ऑपरेटर पर बंदरों ने हमला कर दिया था जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद एक बिजली कर्मचारी को इमरजेंसी में लिफ्ट खोलने के लिए बिल्डर द्वारा लगाया हुआ है, जो कि सिर्फ लिफ्ट को खोलता है उसके ठीक नहीं करता है। इसके चलते सोसाइटी के गार्ड लिफ्ट को खोलने में मदद करते हैं।



हर रोज कोई न कोई व्यक्ति लिफ्ट में फंस जाता है। लिफ्ट का कोई रखरखाव नहीं किया जा रहा है।
इसको लेकर कई बार प्रशासन को शिकायत की जा चुकी है।
- अश्वनी शुक्ला, प्रधान आरडब्ल्यूए, फ्लोरिडा सोसाइटी


किसी भी सोसाइटी की लिफ्ट लोगों के लिए सुरक्षित नहीं है। विद्युत निरीक्षक विभाग के अधिकारियों द्वारा बिना चेक किए ही एनओसी दी जाती है जोकि सोसाइटी में रहने वाले लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन

- निर्मल कुलश्रेष्ठ, प्रधान, ग्रेटर फरीदाबाद आरडब्ल्यूए

एक निजी कंपनी को एएमसी दी हुई है। इसके अलावा लिफ्ट की एनओसी भी है। उनकी लिफ्ट में अगर कोई व्यक्ति फंस भी जाता है तो उसके मात्र 15 मिनट के अंदर ही निकाल दिया जाता है। सोमवार को कोई बच्ची लिफ्ट में फंसी, तो उसके बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है।
-राजू, रखरखाव इंचार्ज, फ्लोरिडा सोसाइटी





पहले ही हो चुके हैं ऐसे हादसे

- 20 अगस्त 2023 को सेक्टर 88 स्थित एसआरएस रेजिडेंसी में 11 साल की बच्ची लिफ्ट में फंसी।
- 20 अगस्त 2023 को ओमेक्स हाइट्स सोसाइटी में आठ साल का बच्चा 3 घंटे तक फंसा रहा था।
- 19 अगस्त 2023 को आरपीएस पाम सोसाइटी में 13 साल की बच्ची लिफ्ट में फंसी थी।
- 12 अगस्त 2023 को रॉयल हेरिटेज सोसाइटी की लिफ्ट में करीब 20 मिनट तक एक महिला सहित तीन लोग फंस गए थे।

- 4 जनू 2023 को डिस्कवरी पार्क सोसाइटी में एक युवक लिफ्ट में गिरकर घायल हो गया था।
- 11 सितंबर 2022 को एनआईटी स्थित एक मॉल की लिफ्ट में दो परिवारों के 5 लोग घंटे तक फंसे रहे जिसमें से एक बच्ची बेहोश भी हो गई।
- 30 जून 2022 को मुजेसर की फर्नीचर शॉप में मरम्मत करते समय लिफ्ट अचानक नीचे गिर गई। इसमें मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें