फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सामान नहीं होने से अब खेल नर्सरी सितंबर में होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। खेल विभाग की ओर से सेक्टर 12 खेल परिसर में आवंटित तीरंदाजी आवासीय नर्सरी के लिए अभी सितंबर तक इंतजार करना होगा। नर्सरी में प्रयोग होने वाले सभी समान को अब जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदने का निर्णय लिया गया है। जबकि, इससे पहले विभाग की ओर से स्पोर्ट्स काउंसिल के पदाधिकारियों ने तीन टेंडर खरीदने का प्रस्ताव रखा था।
खेल विभाग की ओर से आवासीय नर्सरी शुरु करने के लिए 17 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इनमें से पांच लाख रुपये का नर्सरी के लिए पलंग, गद्दा सहित कई अन्य चीजों को खरीदने के लिए मिले हैं। इन सभी समान को जिला प्रशासन की ओर से अब जैम पोर्टल के माध्यम से खरीदने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके कारण नर्सरी को अब सितंबर के प्रथम सप्ताह में शुरू करने का निर्णय लिया गया है। कोच दीपक अहलावत का कहना है कि 28 अगस्त तक चुने गए सभी खिलाड़ियों को रिपोर्ट करना है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मालूम हो कि खेल नर्सरी के लिए अप्रैल माह के पहले सप्ताह में ट्रायल लिए गए थे। प्रदेश भर के 25 तीरंदाज खिलाड़ियों का चयन किया गया था। शुरुआत में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण के लिए 15 अप्रैल से खेल नर्सरी को शुरू किया जाना था। तैयारियां पूरी न होने पर इसे एक मई तक के लिए टाल दिया गया था। इसमें खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के साथ खाने सहित तमाम सुविधाएं मुहैया करानी हैं।
विज्ञापन


वर्जन
खेल नर्सरी को शुरू करने में थोड़ा और वक्त लगेगा। नर्सरी में प्रयोग होने वाले समान को सरकारी पोर्टल के माध्यम से खरीदने का निर्णय लिया गया है। -देवेंद्र सिंह गुलिया, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें