फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हार्डवेयर की दुकान से 10 लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सेक्टर-29 भूड़ कॉलोनी स्थित हार्डवेयर की दुकान में चोरों ने छत के रास्ते घुसकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर दुकान से कीमती सामान के साथ सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी चोरी कर ले गए। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। दुकानदार गौरव ने बताया कि उनकी आनंद हार्डवेयर के नाम से दुकान है। वह बुधवार शाम करीब छह बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। दुकान में सामान बिखरा हुआ था और काफी सामान गायब था। जांच करने पर पता चला कि चोर दुकान की छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए थे। गौरव के अनुसार दुकान से बड़ी मात्रा में हार्डवेयर का कीमती सामान चोरी हुआ है, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें