बल्लभगढ़ सेक्टर-आठ क्षेत्र में रविवार देर रात एक शातिर युवक ने छतों के रास्ते घुसकर लोगों में दहशत फैला दी। आरोपी करीब 28 घरों की छतों पर घूमता रहा और दो मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग गया।
बल्लभगढ़ सेक्टर-आठ क्षेत्र में रविवार देर रात एक युवक ने छतों के रास्ते घुसकर दहशत फैला दी। आरोपी करीब 28 घरों की छतों पर घूमता रहा और दो मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
विज्ञापन
सेक्टर-आठ स्कूल पॉकेट क्षेत्र में लोगों को देर रात छतों पर कूदने की आवाजें सुनाई दीं। सुबह सीसीटीवी फुटेज देखने पर एक युवक को छतों पर आते-जाते देखा गया। सेक्टर-आठ स्कूल पॉकेट रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अरुण कुमार चौहान ने बताया। युवक ने कई मकानों में घुसने की कोशिश की, पर लोगों की हलचल से सफल नहीं हो सका। एक मकान से ढाई हजार रुपये नकद चोरी किए गए। दूसरे घर से दो मोबाइल फोन और करीब एक हजार रुपये लेकर वह फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि रात में पुलिस गश्त न होने से चोरी बढ़ रही है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।