फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: किसान के घर से कृषि यंत्र चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। गांव रीण्डका के किसान के घर से वाहन में सवार अज्ञात चोर हजारों रुपये के कृषि यंत्र चुरा कर ले गए। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। हथीन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि रीण्डका निवासी चेतराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रात्रि के समय एक वाहन में सवार चार पांच लोग कृषि यंत्र चोरी करके ले गए हैं । सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। कैमरे में सम्बन्धित वाहन का रजिस्ट्रेशन नम्बर भी मिल गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि रजिस्ट्रेशन नम्बर के आधार पर आरोपियों का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें