फरीदाबाद। सेक्टर-31 स्थित बैंक्वेट हॉल के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोरों ने बैग चोरी कर ले गए। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर सात जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिकी के अनुसार, बुलंदशहर निवासी जितेंद्र सिंह छह जुलाई की रात करीब आठ बजे एक शादी समारोह में शामिल होने बैंक्वेट हॉल पहुंचे थे। शिकायतकर्ता के अनुसार, कार में उनका बैग गायब था, जिसमें आठ हजार रुपये, एक क्रेडिट कार्ड, दो बैंक के दो डेबिट कार्ड, करीब आठ हजार रुपये की दवाइयां और कपड़े रखे थे। पुलिस जांच कर रही है। संवाद