फरीदाबाद। एनआईटी-5 स्थित रेलवे रोड पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक गोवंश मर गया। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक को हल्की चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद