संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। बिजली निगम के जेई श्रीभगवान के कार्यालय में चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हथीन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि जेई श्रीभगवान ने शिकायत दर्ज कराई है कि चोर चाबी पाने का सेट, 10 किलो ग्राम कॉपर स्क्रैप , लैपटॉप बैग, एक पाइप रिंच सहित अन्य सामान चोरी करके ले गया। सीसीटीवी की फुटेज पुलिस को दी गई है। जांच अधिकारी अभिषेक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।