फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अधिवक्ता के घर से 2.95 करोड़ की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के समय परिवार गया हुआ था बाहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-16 में चोरों ने अधिवक्ता के घर में करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश घर से करीब 2 किलो सोने के आभूषण और 20 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

परिवार के अनुसार चोरी हुए सोने की कीमत करीब 2.75 करोड़ रुपये है। इस तरह कुल चोरी लगभग 2.95 करोड़ रुपये की बताई जा रही है। खास बात यह है कि घटनास्थल से सेक्टर-16 पुलिस चौकी कुछ ही दूरी पर स्थित है। अधिवक्ता हरीश पाल चपराना की पत्नी सुबोध ने बताया कि घटना के समय परिवार के सदस्य अलग-अलग स्थानों पर गए हुए थे। वह अपनी बेटी के साथ नोएडा में एक पारिवारिक समारोह में थीं, जबकि उनके पति और बेटा हिमाचल प्रदेश घूमने गए थे। माता-पिता भी दूसरे घर पर थे, जिससे मकान पूरी तरह खाली था। आरोप है कि रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे चोर चहारदीवारी फांदकर घर में दाखिल हुए। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें