फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी में नहाने के लिए गया युवक डूबा, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेस-वे के पास स्थित गांव चांदपुर के पास बुधवार को यमुना नदी में दो दोस्त नहाने के लिए गए थे। तभी एक दोस्त नदी में डूब गया। पुलिस और एनडीआरएफ के द्वारा युवक की तलाश की जा रही है। देर शाम तक युवक राहुल के बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। थाना छायंसा पुलिस जांच में जुटी हुई है। थाना छायंसा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव शाहजहांपुर निवासी सुखपाल का बेटा राहुल (19) अपने तीन दोस्तों (नाबालिग) के साथ यमुना नदी में नहाने गया था। जिसमें से दो दोस्त ने डर की वजह से नहाने से मना कर दिया। वहीं दो दोस्त नहाने के लिए यमुना नदी में कूद गए। नहाने के दौरान राहुल नदी में तेज बहाव होने की वजह से डूब गया, वहीं दूसरा बाहर निकल गया। सूचना मिलते की एनडीआरएफ की टीम व गांववासियों के द्वारा युवक की तलाश की जा रही है। थाना छायंसा एसएचओ सुरेंद्र कुमार का कहना है कि घटना शाम चार बजे की है। रात होने की वजह से युवक को ढूंढने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
15 अक्टूबर 2021 को मूर्ति विसर्जन के दौरान तीन चचेरे भाई यमुना नदी में डूब गए थे। जिसमें से एक बच्चे का शव 16 अक्टूबर 2021 को मिल गया लेकिन अन्य दो भाइयों का पता नौ माह बाद भी नहीं लग सका है। जांच अधिकारी पवन ने बताया कि टीम ने नदी के साथ सभी थानों के रिकॉर्ड को जांचा। साथ ही टीम ने कोसी तक तलाश की लेकिन कोई जानकारी आज तक नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें