फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। दिल्ली–अलवर रोड पर गांव नसीरबास के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गांव साकरस निवासी कासम पुत्र खैराती (33 वर्ष) की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कासम गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन अधिक चोटें लगने के कारण उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मंडी खेड़ा अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही गांव साकरस में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन, रिश्तेदार और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें