फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवक ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, मरने से पहले बनाया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो में कहा- मैं अपनी मर्जी से खुद को गोली मार रहा हूं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रीनफील्ड कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले युवक ने अपने फोन में एक वीडियो बनाया। जिसमें उसने कहा कि मैं अपनी मर्जी से खुद को गोली मार रहा हूं। उसके बाद गोली मार ली। गोली सिर के आर पार हो गई। थाना सूरजकुंड पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पिस्टल को अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्रीनफील्ड कॉलोनी में रहने वाले अनुज प्रिंटिंग प्रेस में काम करते हैं। उनके तीन बच्चों में मोनू सिंह (23) सबसे छोटा था। सोनू और प्रिया अन्य दो बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा मोनू भी उनके साथ प्रेस में काम करता था। शुक्रवार शाम को पिता प्रिंटिंग प्रेस गए थे। वहीं परिवार के अन्य सदस्य बाहर किसी काम से गए हुए थे । मोनू घर पर अकेला था। कुछ समय बाद जब उनका बड़ा बेटा सोनू घर वापस आया, तो उसने देखा कि मोनू का शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा हुआ है। इस घटना की सूचना पुलिस और परिवार के अन्य लोगों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन में मिला वीडियो
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। वहीं पुलिस को मौके से एक पिस्टल मिली । उसके बाद जब पुलिस ने मृतक का फोन चेक किया तो उसमें आत्महत्या करने से पहले का एक वीडियो मिला। जिसमें वह कह रहा है कि वह खुद को गोली मार रहा है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि युवक ने आत्महत्या की है। वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई रिपोर्ट आने के बाद करेगी। इसके साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मोनू के पास पिस्टल कहां से आई। सुसाइड मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी तो शामिल नहीं है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोली सिर के आर पार होकर दीवार में लग गई। उन्होंने बताया कि गोली की आवाज किसी को सुनाई नहीं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें