चैरिटेबल सोसायटी से किशोर गायब
फरीदाबाद। शहर के बीपीटीपी थाना क्षेत्र के खेड़ीकला गांव स्थित कर्म मार्ग चैरिटेबल सोसायटी से एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। सोसायटी के पर्यवेक्षक अमरेंद्र मिश्रा ने अपहरण की आशंका जताते हुए बीपीटीपी थाने में मामला दर्ज कराया है। जांच अधिकारी एएसआई बलराम सिंह ने बताया कि चैरिटेबल सोसायटी में अनाथ बच्चों को पढ़ाया-लिखाया जाता है। यही से पंद्रह वर्षीय किशोर तीन दिन पूर्व गायब हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो