फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त सीबीआई अधिकारी से लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त सीबीआई अधिकारी से लाखों की ठगी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के अशोका एंक्लेव पार्ट-2 में रहने वाले सीबीआई से सेवानिवृत्त अधिकारी ओमशंकर श्रीवास्तव के साथ साइबर ठगों ने लाखों रुपये की ठगी कर ली। इस घटना को लेकर सीबीआई अधिकारी ने सराय ख्वाजा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पीड़ित सेवानिवृत्त अधिकारी ओमशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि वह सीजीओ कांप्लेक्स में डिवीजनल हेड के रूप में तैनात थे। पहले परिवार के साथ साकेत दिल्ली में रहते थे। सितंबर 2003 में सेवानिवृत्ति के बाद फरीदाबाद के अशोक एंक्लेव पार्ट-2 में पत्नी के साथ रह रहे हैं। इनके बेटे विदेश में रहते हैं। घर में सिर्फ पति-पत्नी हैं। बैंक के कस्टमर केयर अधिकारी बनकर डेबिट कार्ड की समय सीमा खत्म होने और कार्ड खराब होने की बात आरोपियों ने उनसे फोन पर की। ठगों ने कार्ड को शुरू करने के लिए कुछ जानकारी मांगी। यह जानकारी साझा करते ही उनके बैंक ऑफ इंडिया के दो खाते से करीब दो लाख 43 हजार से भी अधिक रुपये निकल गए। बैंक से पैसे निकलने की जानकारी मिलने के बाद जब बैंक से संपर्क साधा तो उन्हें ठगी के बारे में पता चला। उन्होंने तुरंत अपने कार्ड को बंद करा दिया। इसके बाद पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें