फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिजली निगम की लापरवाही से उजड़ा दो बच्चों का संसार

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट से महिला की मौत का मामला, एसडीओ व जेई के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

आपसी कारणों के चलते बच्चों के साथ पति से अलग रहती थी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर 21 ए में बिजली के खंभे से लटके तार से करंट लगने पर एक महिला की मौत हो गई थी। पुलिस ने बिजली निगम के एसडीओ व जेई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला की मौत के बाद दो अनाथ हुए बच्चों को देखने वाला कोई नहीं है। महिला पहले से ही अपने पति से अलग रहती थी।

जानकारी के अनुसार दीपा मूल रूप से उत्तराखंड के काशीपुर की रहने वाली थी। करीब 10 साल पहले उसकी शादी उत्तराखंड में ही एक व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद दीपा का पति शराब पीकर उनके साथ मारपीट करता था । पति कुछ काम भी नहीं करता था। इसी बीच दीपा के दो बच्चे हुए जिनकी उम्र अब पांच और नौ साल है।
विज्ञापन


बच्चों के भविष्य को देखते हुए दीपा दो साल पहले फरीदाबाद आकर रहने लगी। इसके बाद वह लोगों के घरों में जाकर साफ सफाई का काम करती और अपने बच्चों को पालती थी। दीपा के पास आय का कोई जरिया नहीं था इसलिए वह बड़ी मुश्किल से अपना घर चला रही थाी।


बच्चों की उजड़ गई दुनिया
मां की मौत के बाद बच्चों की दुनिया पूरी तरह से उजड़ गई है। दीपा के छोटे बेटे को अभी यह भी समझ नहीं है कि हुआ क्या है। दोनों बच्चे अपनी मां को पूरे दिन याद करते रहते हैं लेकिन उनमें इतनी समझ नहीं है कि उनकी मां अब कभी वापस नहीं आएगी।

बिजली निगम की तरफ से नहीं की गई कोई मदद

दीपा के भाई की शिकायत पर पुलिस ने बिजली निगम के एसडीओ व जेई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दीपा के भाई सूरज ने बताया कि अभी तक निगम की तरफ से महिला के बच्चों के लिए किसी प्रकार की मदद की पेशकश नहीं की गई है। वहीं बिजली विभाग के एसडीओ सुनील का कहना है कि मुआवजे या मदद के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन



दीपा अपने बच्चों को पालने के लिए घर घर जाकर काम करती थी। उनके जाने के बाद बच्चों की देखभाल करने वाला कोई नहीं है। सरकार या प्रशासन की तरफ से किसी प्रकार की कोई मदद नहीं की गई है। - सूरज, मृतका का भाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें