फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महिला ने खुद को कमरे में बंद कर गले पर धारदार हथियार से किया वार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीके अस्पताल से प्राथमिक उपचार देकर दिल्ली के सफदरजंग के लिए रेफर किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र के रोशन नगर में मंगलवार दोपहर एक महिला ने कमरे में बंद होकर अपने हाथ और गले पर धारदार हथियार से वार कर लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, काला देवी ने दोपहर करीब 12 बजे अपने बच्चों को दूसरे कमरे में भेज दिया और खुद कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। परिजनों के मुताबिक कुछ देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
विज्ञापन


करीब 5-7 मिनट बाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को शक हुआ। दीवार में बने एक छेद से अंदर झांककर देखा तो महिला के हाथ में चाकू था और वह लहूलुहान हालत में पड़ी थी। इसके बाद परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोलकर उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

परिवार का कहना है कि महिला पिछले कुछ समय से असामान्य व्यवहार कर रही थी। महिला को कई बार दौरे भी पड़ते थे। महिला के देवर विक्रम ने बताया कि वह मथुरा में था। सूचना मिलने पर यहां पहुंचा। फिलहाल बीके अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला को प्राथमिक उपचार देकर दिल्ली सफदरजंग के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


नवीन नगर चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। यदि परिवार की ओर से कोई शिकायत आएगी तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें