फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न व पति पर दुष्कर्म का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। थाना मुजेसर क्षेत्र में महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि विवाह के बाद से ही उसका पति, ससुर, सास और ननद लगातार दहेज की मांग करते हैं। उसने आरोप लगाया कि पति ने न केवल उसके साथ मारपीट की बल्कि दुष्कर्म भी किया। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने यह भी बताया कि ससुराल पक्ष ने उसके दहेज का सामान कब्जे में ले लिया और उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण करवा कर मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें