फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मौसम रहा सुहाना, ठंडी हवाओं ने दिलाई गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहरवासियों को सोमवार को गर्मी से बड़ी राहत मिली। आसमान में बादल छाए रहे और दिनभर चलती ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया। हल्के बादलों और नमी वाली हवाओं के कारण दिनभर बारिश के आसार भी बने रहे। हालांकि, कई इलाकों में बूंदाबांदी भी देखने को मिली। दिनभर अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर बढ़ा हुआ रहा, जिससे गर्मी की तीव्रता में कमी महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को शहर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश होने की स्थिति में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। इससे मौसम राहत भरा रहेगा। आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें