फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मौसम ने ली करवट, गर्मी से मिली राहत

Fri, 16 Jun 2023 07:20 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम ने ली करवट, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन


बारिश से लोगों को मिली राहत, बिजली कटौती ने सताया

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4-5 दिन सूरज के तेवर कम रहेंगे। लोगों को चिलचिलाती गर्मी से छुटकारा मिलेगा। वहीं बारिश से कई हिस्सों में बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। सेक्टरों में 5-8 घंटे बिजली के कट लगे।

शुक्रवार को कई इलाकों में बारिश के साथ मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश से पहले मौसम विभाग ने आशंका जताई थी। शहर अलग-अलग हिस्सों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी, हल्की व मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 4-5 दिनों तक लोगों को चिलचिलाती गर्मी व लू से राहत मिलने की उम्मीद है। तापमान में पिछले दिनों के मुकाबले करीब 4 डिग्री की कमी आई है। दो दिन पहले शहर का अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस था, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 17 जून से 20 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा।
विज्ञापन


-
बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी, 2500 से ज्यादा शिकायतें मिली
मौसम में परिवर्तन से जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं बिजली कटौती ने खूब परेशान किया। बता दें कि जिले में करीब साढ़े 6 लाख घरेलू और व्यवसायिक बिजली कनेक्शन हैं। तापमान बढ़ने के साथ-साथ जिले में बिजली कटौती भी बढ़ गई है। गर्मी में बिजली की मांग और पूर्ति में अंतर देखने को मिल रहा है। बारिश के कारण कई हिस्सों में बिजली व्यवस्था कमजोर पड़ गई है। एनआईटी एक, दो, तीन, राजीव कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, जीवन नगर, सेक्टर 22-23, मेवला महाराजपुर, जवाहर कॉलोनी सहित अन्य हिस्सों में 5-8 घंटे बिजली सप्लाई प्रभावित रही। एनआईटी-2 निवासी पूनम शर्मा व सोनिया ने बताया कि दोपहर 2 बजे से रात करीब 7 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। निगम को ऑनलाइन व ऑफलाइन करीब 2500 शिकायतें मिलीं।

-
पानी नहीं आने से लोग परेशान
गर्मी के साथ-साथ सेक्टरों और कॉलोनियों में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है, लोग नगर निगम मुख्यालय के चक्कर काट रहे हैं। सेक्टर-22 निवासी वंदना वर्मा ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से सेक्टर में पेयजल संकट बना हुआ है, लेकिन अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा सेक्टर-28, ग्रीनफील्ड, स्प्रिंगफील्ड, ओल्ड फरीदाबाद सहित अन्य हिस्सों में भी लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

-
अधिकारी से बातचीत
बारिश के दौरान बिजली व्यवस्था को संभालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। निगम 24 घंटे बिजली सप्लाई कर रहा है, जिन हिस्सों में दिक्कत थी उसे तुरंत दूर किया गया।
-नरेश कक्कड़ अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें