फरीदाबाद। महिला थाना एनआईटी टीम ने महिला से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला की अश्लील वीडियो बना रखी थी। उसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी लगातार दुष्कर्म कर रहा था। इंस्पेक्टर माया ने बताया एनआईटी निवासी आरोपी एक कम्पनी में सफाई का काम करता है और पीड़िता का पडोसी है। पुलिस ने आरोपी को गुरुग्राम के वजीरपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी से वारदात में प्रयोग मोबाईल फोन को बरामद कर लिया गया है। पीड़िता ने शिकायत में बताया आरोपी से पिछले कुछ दिनों पहले ही दोस्ती हुई थी। आरोपी ने पीड़िता को घर में अकेला देख कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने वारदात के संबंध में किसी को बताने पर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने व परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना एनआईटी में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु की गई। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए महिला पुलिस ने फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी व गुरुग्राम में रेड की गई। पूछताछ के बाद आरोपी के अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।