फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रंग-बिरंगी और आकर्षक पेंटिंग के जरिये फ्लाईओवर की दीवारों को दिया जा रहा नया रूप

विज्ञापन
फरीदाबाद नीलम चौक के पास फ्लाईओवर की दीवार पर बनाई गई पेंटिंग । संवाद
विज्ञापन
बदरपुर बॉर्डर से लेकर बल्लभगढ़ तक बने फ्लाईओवर की दीवारों को अब खूबसूरत चित्रों और संदेशों से सजाया जा रहा है
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा फरीदाबाद अब सिर्फ विकास कार्यों के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी कलात्मक पहचान के लिए भी चर्चा में है। प्रशासन की एक अनोखी पहल के तहत शहर की दीवारों को कैनवास में बदल दिया गया है, जहां रंग-बिरंगी और आकर्षक पेंटिंग के जरिये शहर को नया रूप दिया जा रहा है। दिल्ली-मथुरा रोड पर बदरपुर बॉर्डर से लेकर बल्लभगढ़ तक बने फ्लाईओवर की दीवारों को अब खूबसूरत चित्रों और संदेशों से सजाया जा रहा है। जहां पहले यह दीवारें गंदगी, पोस्टर और विज्ञापनों के कारण नजरअंदाज की जाती थी, वहीं अब यह पूरा मार्ग एक खुली आर्ट गैलरी जैसा दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन


इन पेंटिंग की खास बात यह है कि ये सिर्फ सजावट नहीं हैं, बल्कि समाज को जागरूक करने का माध्यम भी बन रही हैं। कहीं देशभक्ति की भावना को दर्शाया गया है तो कहीं पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता के संदेश दिए जा रहे हैं। राहगीर इन चित्रों को देखकर न सिर्फ आकर्षित हो रहे हैं, बल्कि उनसे प्रेरित भी हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस पहल ने शहर का पूरा माहौल बदल दिया है। पहले जो दीवारें बदसूरत और नजरअंदाज थीं, अब वहीं लोग रुककर तस्वीरें ले रहे हैं और इन कलाकृतियों की सराहना कर रहे हैं।

फरीदाबाद नीलम चौक के पास फ्लाईओवर की दीवार पर बनाई गई पेंटिंग । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें