फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवा संसद में गूंजा युवाओं का विजन

विज्ञापन
विज्ञापन
- छात्रों ने सदन की कार्यप्रणाली को समझा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। देश की संसद में होने वाली बहस और चर्चा को अब स्कूली विद्यार्थी भी करीब से समझ रहे हैं। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर-3, फरीदाबाद में मंगलवार को 37वीं क्षेत्रीय युवा संसद प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें गुरुग्राम संभाग के चार केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का विषय वॉयस ऑफ यूथ- विजन ऑफ न्यू इंडिया रहा। विद्यार्थियों ने युवा संसद के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था, संसदीय कार्यप्रणाली और देश के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे।

प्रतियोगिता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पालमपुर, शिमला, हमीरपुर और सुबाथु के विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्रों ने सांसदों की भूमिका निभाते हुए सदन की कार्यवाही, सवाल-जवाब और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


युवा संसद का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल मंच पर बोलने का अवसर देना नहीं, बल्कि उन्हें लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान, संसदीय परंपराओं और जनहित के मुद्दों की समझ देना भी है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री एवं फरीदाबाद के सांसद कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि आज युवा संसद में अपनी भूमिका निभा रहे विद्यार्थी ही भविष्य में देश की वास्तविक संसद में पहुंचकर राष्ट्र का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें