फरीदाबाद। सबका प्रयास चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित तीसरी वार्षिक बैठक में श्री रघुनाथ मंदिर में लगभग 80 लोगों ने भाग लिया। बैठक में वर्ष 2024-25 में जो कार्य किए गए उनका मुख्य लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान बताया गया कि इस वर्ष 50 रसोईयां लगाई गईं। प्रत्येक रसोई में लगभग 500 से 600 लोगों को पांच रुपये में भोजन करवाया गया। कई जरूरतमंद बच्चों की स्कूल की फीस जमा करवाई गई, ताकि वह इस वर्ष परीक्षा दे सकें। सेक्टर-28 की मार्केट और पॉकेट में स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए। कार्यक्रम में राजेंद्र शर्मा, त्रिलोक आहूजा, सुरेंद्र सिंगला, अनुपम शर्मा, विशंभर बजाज, गुलशन बजाज, कृष्ण लाल खेड़ा और शैलेश अरोड़ा व अन्य लोग मौजूद रहे। ंवाद