संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अखिल भारतीय किन्नर समाज की ओर से शनिवार को एनआईटी के दशहरा ग्राउंड से विशाल कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा ढोल नगाड़ों व गाजे-बाजों के साथ निकाली गई। जिसमें न केवल फरीदाबाद बल्कि दूरदराज से आए किन्नर समाज के गणमान्य सदस्यों ने हिस्सा लिया।
यात्रा का शुभारंभ पूजा अर्चना के साथ हुआ, उसके उपरांत यात्रा शहर के विभिन्न मार्गाें से होकर गुजरी। जहां जगह-जगह इस कलश यात्रा को लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया और आशीर्वाद लिया। यात्रा परिक्रमा करते हुए एनआईटी एक नंबर स्थित सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर पहुंची। जहां संस्था के प्रधान डाॅ. राजेश भाटिया के नेतृत्व में इस कलश यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। उसके उपरांत किन्नर समाज के सदस्यों ने मंदिर में पूजा अर्चना की तथा शांति-हवन किया और चांदी का मुकुट और घंटा मंदिर भेंट किया।