फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चाकू दिखाकर चेन लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने शनिवार को ग्रीनफील्ड कॉलोनी में चाकू दिखाकर सोने की चेन लूटने के मामले में आरोपी साजिद कुरैसी को गिरफ्तार किया है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा निवासी साजिद अभी जयपुर में रह रहा था। आरोपी से पूछताछ में फरीदाबाद में लूट और स्नेचिंग की आठ अन्य वारदात का भी खुलासा हुआ है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी जयपुर की एक कंपनी में मार्केटिंग का काम करता है और उस पर पहले भी गुरुग्राम व राजस्थान में लूट के 10 मामले दर्ज हैं। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया है। वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल और चाकू बरामद कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें